दीपिका ने अपने बालों को हाई बन में स्टाइल कर रहा था। वहीं उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमम रखते हुए लिप्स को हल्का हाईलाइट किया था। अब बात करें अदाकारा की जूलरी की, तो इसे तो यंग लेडीज जरूर पसंद करेंगी।
दीपिका कक्कड़ ने कानों में सिल्वर के ईयररिंग्स पहने थे, लेकिन ये उनके आम झुमकों से बेहद अलग थे। इन टॉप्स में सिल्वर को मोल्ड करते हुए ही ‘मुसाफिर’ लिखा गया था और ऊपर ईयर लोब पोर्शन पर फ्लॉवर डिजाइन दी गई थी। ये हटकर ईयररिंग्स वाकई में काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं दीपिका ने हाथ में जो ब्रेसलेट पहना था, वह भी बहुत लाइटवेट और ट्रेंडी स्टाइल का था। यह ऐसा था, जिसे सूट से लेकर लहंगा और वेस्टर्न वेअर के साथ भी आसानी से पहना जा सकता है।



