नव वर्ष से सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण संचालनालय नए भवन में

भोपाल, ब्यूरो। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण संचालनालय का कार्यालय नव-निर्मित भवन में स्थानंतरित हो गया है। नव वर्ष से सभी विभागीय कार्यों का संचालन पत्रकार कॉलोनी, स्थित नवीन भवन से ही होगा। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण डॉ. ई. रमेश कुमार ने बताया कि अब संचालनालय से संपर्क एवं पत्राचार के लिए नया पता सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण संचालनालय मध्यप्रदेश, पत्रकार कॉलोनी, लिंक रोड नम्बर-3, भोपाल होगा। संचालनालय का फोन नबंर 0755-2556916 और ईमेल- dir.socialjustice@mp.gov.in है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here