disha patani: lifestyle disha patani stylists give her same clothes

1/6

जब ट्रोलर्स ने कहा-कुछ तो चेंज लाओ

दिशा पटानी (Disha Patani) बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हम जब भी उनका इंस्टाग्राम खंगला शुरू करते हैं तो हम देखते हैं कि उनके पास गर्ल्स के समर फैशन के लिए एक अच्छा खासा कैटलॉग है। लेकिन उनकी कुछ तस्वीरों को देखकर हमें ऐसा महसूस हुआ कि उनकी स्टाइलिस्ट को थोड़े चेंज की जरूरत है। जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि जब हम आपको उनकी ड्रेसेस के बारे में बताना शुरू करेंगे तो आपका रिएक्शन भी यकीनन ऐसा ही होगा।

2/6

जब ड्रेसिंग सेंस पर उठे सवाल

दिशा को अक्सर आपने अपनी किसी फिल्म के प्रमोशन या फिर टाइगर के साथ मूवी डेट पर ज्यादातर ट्यूब या टैंक टॉप में देखा होगा। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि दिशा लेटेस्ट ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करतीं, लेकिन हर बार अभिनेत्री का एक ही पैटर्न वाला डिज़ाइन दर्शकों निराश करता है। हमने यहां उनके कुछ ऐसे आउटफिट्स के कलेक्शन को इकट्ठा किया है, जिसके बाद हम यह कह सकते हैं कि दिशा को थोड़ा अपना फैशन सेंस के बारे में सोचने की जरूरत है।

3/6

बस्टियर लुक्स डिज़ाइन

ब्लैक एंड वाइट बस्टियर लुक्स पर अगर आप एक नजर डालेंगे तो देखेंगे कि दोनों लुक्स में मेकअप के सिवा जरा भी अंतर नहीं है। दिशा ज्यादातार आपको पार्टी या इवेंट में इस तरह के पैटर्न को पहने नजर आ जाएंगी।

4/6

बेबी डॉल ड्रेसेस

हो सकता है दिशा को कैजुअल वे में बेबी डॉल ड्रेसेस कुछ ज्यादा ही पसंद हो लेकिन हर बार उनका यह लुक हमारे लिए थोड़ा अटपटा है। जी हां, टाइगर के साथ डिनर डेट पर जाना हो या फिर मूवी डेट पर, दिशा ज्यादातर आपको बोट नेक वाले बेबी डॉल लुक में दिख जाएंगी।

5/6

ट्यूब को-ओर्ड एंड ड्रेस

दिशा के वॉर्डरोब कलेक्शन में आपको ट्यूब को-ओर्ड और ड्रेसेस की कई वरायटी देखने को मिल जाएंगी। फ्लोरल ट्यूब टॉप से लेकर स्ट्राइप टॉप तक उनके कलेक्शन में ऐसी कई ड्रेसेस मौजूद हैं जिनके डिज़ाइन को वो बार-बार रिपीट करती हैं।

6/6

Drawstrings ड्रेसेस

चाहे फिल्म ‘बागी 2’ का प्रमोशन हो फिर ‘मलंग’ का, दिशा हर बार Drawstrings ट्यूब टॉप को पहने नजर आई हैं। दो सालों में दिशा का लुक तो चेंज हुआ लेकिन उनकी स्टाइलिश ने उनके कपड़ों को बदलने के बारे में एक बार भी नहीं सोचा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here