Diwali Celebration में एक गलती भी बढ़ा सकती है खराब कोलेस्ट्रॉल, डॉ. से जानें क्या करें और क्या नहीं? – according to senior doctor one mistake in diwali celebration can increase bad cholesterol know what to do or not to do

कॉलेस्ट्रॉल फैट जैसा एक पदार्थ होता है, जो कि लिवर से निकलता है। लेकिन इसे बेकार समझने की गलती ना करें। यह शरीर की कोशिकाओं को टूटने से बचाता है और हार्मोन्स एवं विटामिनों का उत्पादन करता है। कॉलेस्ट्रॉल मुख्यतः दो प्रकार का होता हैः लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) यानी बुरा कॉलेस्ट्रॉल और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एचडीएल) यानी अच्छा कॉलेस्ट्रॉल।

SENS की सीनियर कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ आकांक्षा सिंह बताती हैं कि हमारे आहार में कुछ हद तक कॉलेस्ट्रॉल का सेवन सुरक्षित है। मगर ध्यान रखें कि हमें जितना कॉलेस्ट्रॉल चाहिए होता है, वह हमारा शरीर बना लेता है। इसलिए खाद्य पदार्थों के जरिए इसका सेवन करना जरूरी नहीं है।

दिवाली पर क्यों होता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा

त्योहारों के मौके पर लोग अनहेल्दी चीजें बहुत खाते हैं। दिवाली (Diwali 2022) पर तो बहुत सी तली हुई चीजें खाकर वे सेलिब्रेट करना चाहते हैं। त्योहारों के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सबसे आम समस्याएं जो देखने में आती हैं, उनका नाता जीवनशैली और खानपान की आदतों से होता है। जिसके चलते पाचन संबंधी और यहां तक की दिल की सेहत संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

ओवरईटिंग है कोलेस्ट्रॉल की बड़ी वजह

भारत में दीपावली बहुत बड़ा त्योहार है, जो भव्य तरीके से बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इस दौरान लोग एक दूसरे से मिलते हैं, शुभकामनाओं का आदान प्रदान होता है और मिठाईयों तथा व्यंजनों के साथ मेजबानी की जाती है। इस किस्म के त्योहारों पर हम देखते हैं कि ओवर-ईटिंग की समस्या बहुत होती है। त्योहारों के मौकों पर अत्यधिक शराब पीने की वजह से ऐसिडिटी तथा शराब संबंधी गैसटराइटिस की दिक्कत हो जाती है। पहले से डायबिटिक व हाइपरटेंसिव लोगों में इस वजह से खून में शुगर का स्तर, बीपी व कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत बढ़ जाता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल को रोकने के लिए क्या करें?

  1. मखाना, मेवे व फलों का सेवन करें।
  2. खूब पानी और ताजा फलों का रस पिएं।
  3. त्योहारों के दिनों में दही व फाइबर युक्त चीजें अपने आहार में शामिल करें या फिर उबला हुआ खाना खाएं ताकि आपके शरीर को हेल्दी डाइट मिले।
  4. सरसों का तेल या घी का उपयोग करें।
  5. हेल्दी फैट्स को अपने आहार में शामिल करें।
  6. रोजाना 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें, यह बहुत ज

खराब कोलेस्ट्रॉल को रोकने के लिए क्या ना करें?

  1. तली हुई चीजों का सेवन ना करें।
  2. खाने में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल ना करें।
  3. तेल से भरपूर और बाहर के खाद्य पदार्थों से परहेज रखें।

दिवाली के बाद डिटॉक्स करना भी है जरूरी

इसके अतिरिक्त हमारा यह भी मानना है की त्योहारों के पश्चात् डिटॉक्सिफिकेशन अवश्य करना चाहिए। इसके लिए आप चाहें घरेलू उपाय करें या फिर सौना, कपिंग, एनेमा, डिटॉक्स ड्रिप्स व लिम्फास्टिम ट्रीटमेंट द्वारा बेहतरीन परिणाम पाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here