dna analysis malaysia prime minister Muhyiddin Yassin wins Budget vote in Parliament | PPE किट ने कैसे बचा ली इस देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी? जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसी ख़बर के बारे में बताएंगे, जो लोकतंत्र के प्रति आपकी समझ को बढ़ाएगी. ये ख़बर मलेशिया (Malaysia) से आई है, जहां 14 दिसंबर को कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख कर आप भी कहेंगे कि प्राण जाए पर सत्ता न जाए.

मलेशिया की संसद के निचले सदन में 14 दिसंबर को बजट पर वोटिंग हुई. इस वोटिंग में तीन सांसद PPE किट पहनकर सदन में पहुंचे. इनमें मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री, सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के एक-एक सांसद थे. ये तीनों कुछ समय पहले कोरोना संक्रमित (Corona Positive) मरीज़ों के सम्पर्क में आए थे और नियमों के मुताबिक, इन्हें Home Quarantine में रहना था. लेकिन मलेशिया की सरकार ने नियमों को नजरअंदाज करते हुए इन सांसदों को वोटिंग में हिस्सा लेने की मंज़ूरी दे दी और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, अगर बजट पर सरकार को ज़रूरी वोट नहीं मिलते तो मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहिउद्दीन यासीन (Muhyiddin Yassin) की कुर्सी ख़तरे में पड़ जाती. 

PPE किट में आए सांसदों का विरोध
विपक्षी पार्टियों को इसकी जानकारी थी. इसीलिए इन पार्टियों ने PPE किट में आए सांसदों का विरोध किया. मलेशिया की सरकार के ख़िलाफ़ सदन में नारेबाज़ी भी की गई. ये आरोप भी लगा कि सरकार बचाने के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री ने सदन के दूसरे सदस्यों की जान जोखिम में डाल दी. यानी सत्ता बचाने के लिए उन्होंने कोरोना के ख़तरे से भी समझौता कर लिया. हम आपको बताएंगे कि कैसे PPE किट ने मलेशिया के प्रधानमंत्री की कुर्सी बचा ली.

‘राजनीति कोई खेल नहीं ‘
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री Winston Churchill ने कहा था कि ‘Politics is Not a Game. It is an Earnest Business.’ इसका अर्थ है- ‘राजनीति कोई खेल नहीं है, ये एक गंभीर व्यवसाय है.’ पर इससे अलग राजनीति में बने रहने के लिए बहुत से नेता कुछ भी करने से पीछे नहीं हटते.

मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहिउद्दीन यासीन ने भी ऐसा ही किया. उन्होंने कोरोना के ख़तरे के बावजूद Home Quarantine के नियम से बंधे सांसदों को वोटिंग में हिस्सा लेने की इजाज़त दी और बजट को पास करा लिया.

सरकार पर संकट
मलेशिया की संसद में मौजूदा सदस्यों की संख्या 220 है. इस हिसाब से बजट पास कराने के लिए मलेशिया की सरकार को 111 वोटों की ज़रूरत थी. वोटिंग में उसे इतने ही सांसदों का समर्थन मिला और इसके विरोध में 108 वोट पड़े. यानी अगर PPE किट में आए सांसद वोटिंग में हिस्सा नहीं लेते तो बजट भी पास नहीं होता और सरकार पर भी संकट खड़ा हो जाता. यानी आप कह सकते हैं कि दुनियाभर में डॉक्टरों, नर्सों और Healthcare Workers को कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाने वाले PPE किट ने मलेशिया की सरकार को बचा लिया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here