DNA ANALYSIS meteorite made an Indonesian man a millionaire overnight | अंतरिक्ष के कीमती पत्थर ने इस शख्स को ऐसे बना दिया करोड़पति

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की खबरों ने आपको थोड़ा डरा दिया होगा और आपको लग रहा होगा कि आपका भविष्य अंधकार में है. लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताएंगे. जिसे जान कर आपको एहसास होगा कि कैसे किसी की किस्मत रातों रात पलट सकती है.

ये कहानी इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में रहने वाले 33 साल के जोशुआ की है. ताबूत बना कर अपना गुजारा करने वाले जोशुआ की चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है. इस चर्चा के केंद्र में अंतरिक्ष से आया वो पत्थर है, जिसे बेच कर जोशुआ को 9 करोड़ 80 लाख रुपये मिले हैं. ये काला खुरदुरा पत्थर चार महीने पहले आसमान से उसके मकान की छत को तोड़ते हुए नीचे गिरा था. पत्थर गिरने के दौरान इतनी ज़ोर से धमाका हुआ कि आसपास रहने वाले लोग भी डर गए थे. लेकिन तब ये बात किसी को नहीं पता थी कि ये पत्थर असल में एक उल्का पिंड है, जो सौर मंडल में पृथ्वी की तरह ही सूर्य का चक्कर लगाते हैं. पहले आपको इस उल्का पिंड की तस्वीरें दिखाते हैं.

इंडोनेशिया में मिला ये उल्का पिंड अब अमेरिका की Arizona State University पहुंच चुका है, जहां इस पर रिसर्च की जाएगी. इस उल्का पिंड को बेच कर करोड़पति बने व्यक्ति ने अपने घर के पास एक चर्च बनाने का फैसला किया है. यानी जो व्यक्ति कल तक ताबूत बनाने का काम करता था, वो अब चर्च बनवाएगा और इसका मकसद है भगवान को धन्यवाद देना. अब आपको रातों रात किस्मत पलटने वाले इस उल्का पिंड की पांच विशेषताएं भी जान लेनी चाहिए-

– इस उल्का पिंड का वज़न करीब 2 किलोग्राम है

– और वैज्ञानिकों ने इसे साढ़े चार अरब साल पुराना माना है

– इस उल्का पिंड की कीमत 63 हजार रुपये प्रति ग्राम आंकी गई है

– और इंडोनेशिया के जिस व्यक्ति के घर पर ये उल्का पिंड गिरा, उसे इसके बदले 9 करोड़ 80 लाख रुपये मिल चुके हैं

– ये पैसे इतने हैं कि इन्हें कमाने के लिए इंडोनेशिया के इस व्यक्ति को 30 वर्ष लग जाते

लेकिन जोशुआ को 30 वर्ष का समय नहीं लगा और रातों रात एक उल्का पिंड ने उसकी किस्मत बदल दी.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here