does milk spike sugar level: Diabetes Breakfast: ब्लड शुगर लेवल को रखना है अंडर कंट्रोल, तो सुबह नाश्ते में पीना शुरू कर दें ये चीज – milk and diabetes consuming milk at breakfast lowers blood glucose throughout the day

​दूध और ब्लड शुगर के बीच क्या है कनेक्शन

एक अध्ययन के अनुसार, दूध पीने से टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को फायदा हो सकता है। इसके सेवन से पूरे दिन ग्लूकोज का स्तर बहुत कम रहता है। 2018 में जर्नल ऑफ डेयरी साइंस (Journal of Dairy Science) में छपे एक अध्ययन से पता चला है कि नाश्ते में दूध का सेवन ब्लड शुगर को दिनभर कम रखता है। इससे मोटापे का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।

गाय-भैंस या ऊंटनी? जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए किसका दूध है अमृत समान

​कैसीन प्रोटीन है इसकी वजह

शोधकर्ताओं की टीम द्वारा की गई दोबारा स्टडी में नाश्ते में हाई प्रोटीन मिल्क के साथ हाई कार्बोहाइड्रेट वाले नाश्ते को लेने के प्रभाव की जांच की। उन्होंने पाया कि दूध में स्वाभाविक रूप से पाई जाने वाली कैसीन प्रोटीन के कारण गैस्ट्रिक हार्मोन रिलीज हुए , जिसने पाचन की क्रिया को धीमा कर दिया। इससे पेट भरा रहा और भूख भी कम हो गई।

​नाश्ते में व्हे प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना जरूरी

स्टडी में पाया गया कि व्हे प्रोटीन के दूसरे स्रोतों जैसे अंडे और सोया से ज्यादा ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में कारगर है। इसलिए नाश्ते में व्हे प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना बहुत जरूरी है। इसके सेवन से भूख कम लगती है, जिस वजह से दोपहर के भोजन में खाने की मात्रा कम हो जाती है और वजन नहीं बढ़ता।

घर में है अगर कोई Type-2 diabetes का रोगी, तो फॉलो करवाएं ये डाइट प्‍लान; कंट्रोल रहेगा ब्‍लड शुगर

​दूध पीने से ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा होती है कम

इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने हाई प्रोटीन वाले दूध पीने के बाद ब्लड शुगर लेवल और नाश्ते और फिर दोपहर के भोजन के बाद ग्लूकोज पर पड़ने वाले प्रभावों की जांच की। उन्होंने पाया कि नाश्ते में अनाज के साथ लिए गए दूध में पानी की तुलना में ब्लड ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। इसके अलावा सुबह के समय दूध पीने से पेट भरा रहता है और लंच के समय भूख कम लगती है।

Diabetes है तो एक दिन में न खाएं इतनी चम्‍मच से ज्‍यादा चीनी, बढ़ सकता है शुगर लेवल

​डायबिटीज में दूध के सेवन का तरीका

वैसे बहुत से लोगों को दूध को लेकर गलतफहमी है। उनका मानना है कि दूध डायबिटीज के लिए स्वस्थ नहीं है। लेकिन ये सच नहीं है। डायबिटीज के रोगी के लिए दूध का सेवन किसी भी तरह बहुत फायदेमंद है। दूध पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर है, जो हमें लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखता है। मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए साबुत दूध, मलाई निकला दूध, बादाम और सोया दूध जैसे विकल्प बहुत अच्छे माने जाते हैं। हां, लेकिन डायबिटीज वालों को दूध में चीनी मिलाने से बचना चाहिए। अच्छे परिणामों के लिए दूध में चीनी के बजाय शहद या गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल करें।

जर्नल ऑफ डेयरी साइंस में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, नाश्ते के समय कार्बोहाइड्रेट के धीमे पाचन और ब्लड शुगर लेवल के लिए दूध के महत्व को दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को नाश्ते में दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here