Donald Trump publicly admits his defeat for the first time says this about Joe Biden |आखिरकार डोनाल्‍ड ट्रंप ने मानी बाइडेन की ‘जीत’, लेकिन अपनी हार से भी किया इनकार

नई दिल्ली : अमेरिकी चुनाव में करारी शिकस्‍त के बाद भी सत्ता न छोड़ने पर अड़े निवर्तमान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने राजधानी वॉशिंगटन में शक्ति प्रदर्शन करने के बाद लगता है कि आखिरकार जिद पर अड़े ट्रंप ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी हार स्वीकार कर ली है. इससे पहले ट्रंप समर्थक ‘म‍िल‍ियन MAGA मार्च’ में हिस्‍सा लेने पहुंचे थे. वहीं सत्ता हस्तांतरण में लगातार रोड़े अटका रहे ट्रंप ने ट्वीट करके अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार जो बाइडेन के लिए ये ट्वीट करते हुए सनसनी फैला दी थी.

आप भी देखिए उनके ट्वीट की ये झलक कि आखिर क्या कहा निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  

 

ये भी पढ़ें- वाशिंगटन में हिंसा, ट्रंप के समर्थक विरोधी प्रदर्शनकारियों से भिड़े

अब से कुछ देर पहले एक और ट्वीट में ट्रंप ने क्या कहा वो भी देखिए. अपने इस ट्वीट में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ‘वो केवल फेक न्यूज़ मीडिया की नजरों में जीत चुके हैं. मैं इससे ज्यादा क्या कहूं! हमें लंबा रास्ता तय करना है. क्योंकि ये एक धांधली भरा चुनाव था.’

 

 

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फर्स्ट लेडी मेलानिया ने भारतीय समुदाय को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं. वहीं प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन और वाइस प्रेसिडेंट इलेक्ट कमला हैरिस ने भारतवासियों को रोशनी की त्योहार पर शुभकामना संदेश भेजा था. यानी दीपावली के मौके पर भी ट्रंप अपने लिए बेहद आश्वस्त लग रहे थे.

LIVE TV

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here