Donald Trump ready to hand over power to President Joe Biden but refuses to give up | Joe Biden को सत्ता सौंपने के लिए Donald Trump हुए तैयार, लेकिन हार मानने से इनकार

न्यूयॉर्क: अमेरिका (USA) में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति (President) जो बाइडन (Joe Biden) से लगभग हार मान ली है और डेमोक्रेटिक (Democratic) प्रशासन को सत्ता हस्तांतरित करने पर सहमति भी जता दी है, हालांकि उन्होंने दावा किया कि 3 नवंबर के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 (USA Election 2020) के अंतिम विजेता वही होंगे.

सोमवार शाम को एक ट्वीट में, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि उन्होंने जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख एमिली मर्फी को जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ सहयोग करने के लिए कहा है ताकि जो बाइडेन के अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति बनने के लिए ट्रांजिशन का काम सुचारु रूप से हो सके.

मीडिया द्वारा जो बाइडेन (Joe Biden) को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 (USA Election 2020) का विजेता घोषित किए जाने के 16 दिन बाद यह घोषणा की गई. हालांकि, मर्फी ने इनकार किया कि उन्होंने ट्रंप के इशारे पर सहयोग करने का निर्णय लिया.

अपने पत्र में जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ काम करने की पेशकश करते हुए, उन्होंने लिखा, ‘मैंने कानून और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर स्वतंत्र रूप से अपना फैसला लिया है. मेरे निर्णय के संदर्भ में मुझ पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी कार्यकारी शाखा के अधिकारी द्वारा दबाव नहीं डाला गया, जिसमें व्हाइट हाउस या जीएसए में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं.’

जो बाइडेन (Joe Biden) ट्रांजिशन के कार्यकारी निदेशक योहानेस अब्राहम ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, ‘यह हमारे देश के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक कदम है, जिसमें कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में लाना और हमारी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना शामिल है.’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) द्वारा कैबिनेट के प्रमुख नामों का ऐलान करने, जिसमें विदेश मंत्री के पद के लिए एंटनी ब्लिंक्ड का नाम शामिल हैं, के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने घोषणा की है कि वह ट्रांजिशन के लिए जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ सहयोग करेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ट्वीट किया, ‘अपने देश के सर्वोत्तम हित में, मैं एमिली और उनकी टीम से वो करने के लिए कह रहा हूं जो प्रारंभिक प्रोटोकॉल के संबंध में करने की जरूरत है और अपनी टीम से भी मैंने ऐसा ही करने के लिए कहा है.’

लेकिन उन्होंने औपचारिक रूप से अपने आधार के लिए आशा की एक टिमटिमाती लौ को जीवित रखते हुए हार को स्वीकार नहीं किया, उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘हमारा केस मजबूत है, हम अच्छी तरह से लड़ाई जारी रखेंगे, और मुझे विश्वास है कि हम जीतेंगे.’

गौरतलब है कि जो बाइडेन (Joe Biden) ने चेतावनी दी थी कि अगर ट्रांजिशन प्रक्रिया में देरी होती है तो कोरोना वायरस से और ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं व मौतें हो सकती हैं. उनके आगामी प्रशासन के लिए पहले दिन से कोरोना के खिलाफ कदम उठाने में बाधा आएगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here