वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने अपने करियर के दौरान विभिन्न दृष्टिकोणों पर अपने बच्चों से सलाह ली है, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव (US President Election) में हार के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई है. इस निर्णायक क्षण में, वह अपने सबसे करीबी और सबसे भरोसेमंद सलाहकार, जो उनके बड़े बच्चे है, उनको अलग-अलग सलाह दे रहे हैं.
अगल-अलग है डोनाल्ड ट्रंप के बच्चों की राय
सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप के दोनों बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप उत्साही हो गए हैं, जबकि उनकी बेटी और व्हाइट हाउस की सलाहकार इवांका ट्रंप एक ऐसे रास्ते की तलाश में हैं, जिससे राष्ट्रपति की प्रतिष्ठा को बचाया जा सके.
LIVE टीवी
अलग-अलग दृष्टिकोण उभरे
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप अपने पिता को आक्रामक रूप से अंत तक लड़ने के लिए कह रहे हैं. उनका दावा है कि कि चुनाव में धांधली हुई है और परिणाम बदलना चाहिए. इस बीच इवांका ट्रंप और उनके पति जारेड कुशनर एक अलग राजनीतिक गणना कर रहे हैं. जॉर्जिया में 20 नवंबर को दोबारा मतगणना पूरी होने के बाद इवांका और कुशनर राष्ट्रपति को फैसला लेने के लिए कह रहे हैं, जबकि एरिक ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इसे अंत तक खींचना चाहते हैं.
कानूनी लड़ाई से नहीं बदलेंगे नतीजे
मामलों के जानकार एक सूत्र ने कहा कि इवांका और उनके पति जारेड को विश्वास नहीं है कि कानूनी लड़ाई से चुनाव के परिणाम बदलेंगे, लेकिन फिर भी ट्रंप के प्रति संवेदनशील दिखाने और भविष्य में चुनाव अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने और गिनती जारी रखने की वकालत कर रहे हैं.
ट्रंप को भी पता है वह नहीं जीतने वाले
ट्रंप की सोच से परिचित एक सूत्र ने कहा, ‘वह जानते हैं कि वह जीतने वाले नहीं हैं, लेकिन वह यह भी जानते हैं कि अभी उनके पास सभी कार्ड मौजूद हैं और उन्हें 7.2 करोड़ वोट मिले हैं.’ सूत्र ने कहा कि ट्रम्प का मानना है कि उन्हें कभी भी वैध उम्मीदवार या राष्ट्रपति नहीं माना गया. उनकी जांच की गई और महाभियोग लगाया गया और लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को नष्ट करने की कोशिश की. इसलिए अब कुछ भी स्वीकार करने में वह जल्दबाजी क्यों करें? जबकि कुछ लोग उन्हें बता रहे हैं कि उनके पास कुछ वैध कानूनी सहारा है.

