‘मुझे कंट्रोल मत कीजिए’ – राज्यसभा में शिवसेना सांसद पर भड़कीं जया बच्चन

नई दिल्ली: राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चल रही चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद जया बच्चन सत्ता पक्ष के सांसदों द्वारा बार-बार बीच में टोके जाने से नाराज हो गईं।

अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “जब आप बोलते हैं तो मैं बीच में नहीं बोलती। जब कोई महिला बोलती है तो मैं कभी बीच में नहीं बोलती, इसलिए कृपया अपनी जुबान पर काबू रखें।

“इस दौरान उनके पास बैठीं शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। लेकिन जया बच्चन ने उन्हें भी टोकते हुए कहा, “प्रियंका, मुझे कंट्रोल मत कीजिए।”यह घटना संसद में चल रही बहस के दौरान सांसदों के बीच गरमागरम माहौल को दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here