लंदन: न्यूयॉर्क (New York) में बसे स्कॉटलैंड के लेखक डगलस स्टुअर्ट (Douglas Stuart) को गुरुवार को उनके पहले उपन्यास शगी बेन के लिए साल 2020 का बुकर पुरस्कार मिला है. डगलस के उपन्यास ‘शगी बेन’ (Shuggie Bain) की कहानी ग्लासगो की पृष्ठभूमि पर आधारित है.
बता दें कि दुबई में बसी भारतीय मूल की लेखिका अवनी दोशी का पहला उपन्यास ‘बर्नंट शुगर’ भी इस श्रेणी में नामित था. कुल 6 लोगों के उपन्यास इसमें नॉमिनेटेड थे.
बुकर पुरस्कार जीतने पर स्टुअर्ट ने कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा. शगी एक काल्पनिक किताब है लेकिन किताब लिखना मेरे लिए बेहद सेहत बख़्श रहा.’
LIVE TV
उन्होंने कहा कि यह किताब उन्होंने अपनी मां का समर्पित की है. 44 वर्षीय लेखक 16 साल के थे जब उनकी मां का निधन अत्यधिक शराब पीने की वजह से हो गया था. ‘रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट इन लंदन’ से स्नातक करने के बाद स्टुअर्ट ‘फैशन डिजाइनिंग’ के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वह न्यूयॉर्क चले गए थे.
कोरोना वायरस के मद्देनजर ‘बुकर प्राइज 2020’ के समारोह को लंदन के ‘राउंडहाउस’ से प्रसारित किया गया. सभी 6 नामित लेखक एक विशेष स्क्रीन के जरिए समारोह में शामिल हुए.
इस मौके पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी बुकर पुरस्कार प्राप्त उपन्यासों पर अपने विचार व्यक्त किए.
इनपुट: भाषा
VIDEO


