
NCB बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन की जांच में जुटी है
मुंबई:
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी कर तलाशी ली. यह कार्रवाई बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट (Bollywood Drugs Racket) के सिलसिले में एनसीबी की पहले से चल रही जांच का ही हिस्सा माना जा रहा है. अर्जुन रामपाल का नाम इस मामले में पहले भी उछला था. इससे पहले बेंगलुरु पुलिस अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर की भी तलाशी ली थी. विवेक के साले आदित्य सेल्वा की तलाश में बेंगलुरु पुलिस मुंबई पहुंची थी.
यह भी पढ़ें
Source link

