दिल्ली यूनिवर्सिटी का संशोधित शैक्षिक कैलेंडर जारी किया गया है. डीयू प्रशासन ने छात्रों से कहा है कि छात्र एडमिशन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर भी जाकर देख सकते हैं. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं. बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एकेडमिक ईयर 2019-20 के लिए गर्मी की छुट्टी 13 जून से 20 जून, 2020 के बीच घोषित की गई है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें
ओपन बुक एग्जाम की डेट शीट भी जारी
डीयू के ओपन बुक एग्जाम 1 से 11 जुलाई, 2020 तक होना तय किया गया है. ये परीक्षा 2 घंटे की होगी. दो घंटे के अलावा एक घंटा अतिरिक्त मिलेगा जो समय प्रश्नपत्र को डाउनलोड करने और स्कैन करने एवं उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड करने के लिए होगा. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे के अंदर पोर्टल पर अपनी उत्तर पुस्तिका अपलोड करनी होगी. बता दें कि छात्रों को डेटशीट के मुताबिक ही परीक्षा देनी होगी.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
स्क्रीनिंग लिस्ट जारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने डिपार्टमेंट की खाली पड़ी पोस्ट को भरने के लिए स्क्रीनिंग लिस्ट जारी कर दी है. यूनिवर्सिटी ने 16 डिपार्टमेंट और 2 सेंटर के असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति के लिए अपने पोर्टल भी यह लिस्ट अपलोड की है. कोविड 19 से बिगड़े हालात अगर सुधरते हैं तो उम्मीद है कि जुलाई या अगस्त से इन परमानेंट पोस्ट के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो सकती है. साथ ही, बाकी बचे सब्जेक्ट की स्क्रीनिंग लिस्ट भी जल्द ही वेबसाइट पर जारी होगी. कुल 262 पोस्ट पर नियुक्ति होनी है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
पूरा शेड्यूल यहां देखें
इस पोस्ट का विज्ञापन पिछले साल जुलाई में यूनिवर्सिटी ने निकाला था. फोरम ऑफ एकडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस के चेयरमैन और डीयू के पूर्व एसी मेंबर डॉ हंसराज सुमन ने बताया है कि विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर्स की खाली पड़ी पोस्ट का ऐड 2 जुलाई 2019 में जारी हुआ था. 262 पोस्ट में जनरल के 98, एससी के 36, एसटी 21, ओबीसी 69, पीडब्ल्यूडी 8 और ईडब्ल्यूएस की 30 पोस्ट हैं. 15 डिपार्टमेंट की स्क्रीनिंग लिस्ट जारी की जा चुकी है.

