जमीनी विवाद के चलते 2 पक्षो में चली लाठियां,महिला को लाठी से पीटा,वीडियो आया सामने,

पुलिस ने 8 लोगो पर किया मामला दर्ज जिले के घंसौर थाना अंतर्गत मेहता ग्राम में जमीनी विवाद पर 2 पक्षो में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की और दोनों पक्ष में लाठियां चली।जानकारी के अनुसार मेहता ग्राम में शिवहरे परिवार और यादव परिवार के घर आसपास हैं। जहां जमीन को लेकर बाद- विवाद हो गया। और गुस्से में दोनों पक्ष लाठियों से हमला करने लगे। मौके के एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे कुछ लोग एक महिला को लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद महिला को एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250202-WA0000.mp4

घटना की जानकारी मिलने जे बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। दोनों पक्षो पर मामला पंजीबद्ध किया गया है। जिन पर मामला दर्ज किया गया है उनमें एक पक्ष में शिववती बाई यादव पति पतिराम यादव उम्र 40,पतिराम यादव पिता मंगल यादव उम्र 45 वर्ष, राजेश यादव पिता पति राम यादव उम्र 19 वर्ष और दूसरे पक्ष में जगदीश शिवहरे, अंकित शिवहरे,संदीप शिवहरे, पीयूष शिवहरे व पारस शिवहरे के नाम शामिल हैं। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी ने बताया कि जमीन को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षो पर मामला दर्ज कर घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here