मोई में दूधी नदी के पुल पर थोड़ी सी बारिश में पुल पर आया पानी

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ ब्लॉक के ग्राम मोई में दूधी नदी के पुल पर थोड़ी सी बारिश होने पर पुल पर पानी आ जाता है। जिस से लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर निकलते है। शनिवार की शाम को हुई बारिश के बाद इस नदी के पुल पर पानी था । तभी एक बाइक पर सवार दो युवक अपनी बाइक को पुल के तेज बहाव में लेकर उतर गए । तभी पुल पर थोड़ा आगे जाने पर बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार दोनों युवक बाइक के साथ ही बहने लगे । नदी के आसपास खड़े कुछ लोग इनका वीडियो बना रहे थे । तभी दो लोगो ने साहस दिखाया औऱ पानी के तेज बहाव के बीच इन्हें बचने के लिए दौड़ लगा दी । और उनके पास पहुच कर युवकों को पकड़ लिया, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन तेज बहाव होने से बाइक पानी मे बेह गई। बता दे कि शासन -प्रशासन के द्वारा इस मार्ग पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नही किए गए है। जबकि पिछले साल भी यहां दो लोगो की मौत हो गई थी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240826-WA0000.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here