इंदौर में कांबिंग गश्त के दौरान 554 बदमाशों को चेक कर 231 पर की कार्यवाही

इंदौर में मतदान संपन्न करने के बाद फिर एक बार पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए बीती रात को शहर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में गुंडे बदमाशों और आवारा तत्वों की धड़पकड़ को लेकर कांबिंग गश्त की गई ।

इंदौर में शहर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं पुलिस कमिश्नरी सिस्टम के बावजूद भी हत्या जैसे गंभीर मामले सिलसिले वर सामने आ रहे हैं और इसी को रोकने के लिए मतदान ड्यूटी से राहत लेने के बाद फिर एक बार पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में कांबिंग गश्त की गई जिसमें अपराधी प्रवृत्ति के गुंडे, बदमाशों, नकाबजनों, ड्रग पेडलर जिला बदर बदमाशों सहित जैसे गंभीर मामलों में 205 से ज्यादा बदमाशों के घरों पर दस्तक दी गई तो वहीं रोड पर चेकिंग के दौरान 21 लोगों के विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया शहर के 40 चिन्हित बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए डोजियर भरवाए गए है।

बाइट राजेश दंडोति एडिशनल डीसीपी इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here