Dutch government advises single people to find sex partner during lockdown | इस देश की सरकार ने दी अजीबोगरीब सलाह, कहा- सिंगल अपने लिए तलाश लें ‘Sex Buddy’

लंदन: कोरोना (Coronavirus)के बढ़ते मामलों के बीच नीदरलैंड सरकार ने अपने नागरिकों को अजीबोगरीब सलाह दी है. सरकार का कहना है कि लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान जो लोग सिंगल हैं, वे अपने लिए सेक्स पार्टनर की तलाश कर सकते हैं. डच सरकार इसके लिए बाकायदा लोगों का मार्गदर्शन भी कर रही है.

नीदरलैंड के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (RIVM) की तरफ से कहा गया है कि यौन संबंधों की चाह रखने वाले सिंगल लोगों को एक अन्य व्यक्ति के साथ रहने की व्यवस्था करनी चाहिए. साथ ही भी कहा गया है कि नियमित साथी के साथ सेक्स संभव है क्योंकि वे बहुत करीब होते हैं और ऐसे में शारीरिक रूप से एक-दूसरे से दूर रहना असंभव हो जाता है.  

RIVM ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर दोनों में से किसी में कोरोना के लक्षण हैं, तो शारीरिक संबंध बनाने से दूर रहना चाहिए. RIVM द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सिंगल होने के नाते आप शारीरिक संबंधों की इच्छा रख सकते हैं, लेकिन इसमें सावधानी बरतने के भी जरूरत है.  

नियमों का भी पालन करें
एडवाइजरी में लोगों से कहा गया है कि यह महत्वपूर्ण है कि आप शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी उपाय करें. कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू नियमों का पालन करें. 

सरकार की आलोचना शुरू 
सरकार की यह सलाह कुछ लोगों को भले ही पसंद आई हो, लेकिन इसकी आलोचना भी शुरू हो गई है. विरोधियों का कहना है कि सरकार महामारी के दौर में लोगों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. वहीं, नीदरलैंड में कोरोना की रफ़्तार की बात करें, तो यहां पिछले 24 घंटों में 200 नए मामले दर्ज किये गए हैं और 53 लोगों की मौत हुई है. नए मामलों के साथ देश में अब तक कोरोना के करीब 44 हजार मरीज मिल चुके हैं, जबकि 5,500 को अपनी जान गंवानी पड़ी है. 

(इनपुट: IANS से)

ये भी देखें:

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here