Earthquake : भूकंप से हिली राजधानी दिल्ली, 6.2 तीव्रता ने लोगों को डराया

Earthquake in india
Earthquake in india

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत की राजधानी दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप Earthquake ने लोगों को हिलाकर रख दिया। इतने तेज झटके आए कि भूकंप के कारण लोगों को काफी देर तक झटके लगते रहे। लोग घर और दफ्तरों से निकलकर लोग तुरंत ही सड़कों पर आ गए। भूकंप का केद्र नेपाल में बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि दिल्ली से उत्तराखंड पूरे उत्तर भारत में धरती हिल गई। उत्तराखंड (Earthquake in Uttrakhand) के खटीमा तक में लोगों ने झटके महसूस किए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (National Center of Seismology) के अधिकारियों के अनुसार भूकंप के झटके दो बार आए। पहला झटका दोपहर 2.25 बजे आया, तीव्रता 4.6 थी। इसके करीब आधे घंटे बाद दोपहर 2.51 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस झटके ने ही लोगों को अपने घरों से बाहर भागने के लिए मजबूर कर दिया।

क्यों आता है भूकंप?

वैज्ञानिकों के अनुसार धरती की ऊपरी सतह सात टेक्टोनिक प्लेटों से मिल कर बनी होती है। जिस भी स्थान में ये प्लेटें एक दूसरे से टकराती हैं, वहां भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है। भूकंप तब आता है जब इन प्लेट्स एक दूसरे के क्षेत्र में घुसने की कोशिश करती हैं, प्लेट्स एक दूसरे से रगड़ खाती हैं। इससे अपार ऊर्जा निकलती है, और उस घर्षण या फ्रिक्शन से ऊपर की धरती डोलने लगती है। कई जगहों पर धरती फट तक जाती है। कई बार हफ्तों तो कई बार कई महीनों तक ये ऊर्जा रह-रहकर बाहर निकलती है और भूकंप आते रहते हैं, इन्हें आफ्टरशॉक कहा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here