हाइपरटेंशन के मुख्य कारण
-जब शरीर में बहुत अधिक फैट यानी वसा जमा होने लगती है तो रक्त का प्रवाह बाधित होता है। साथ ही ऑक्सीजन भी ठीक तरह से शरीर की हर कोशिका तक नहीं पहुंच पाती है।
डेंगू से निजात पाने के लिए खाने में इन चीजों को करें शामिल
-इस तरह मोटापे के कारण आपके शरीर में इस तरह की स्थितियां बनने लगती हैं कि आपके दिल पर दबाव बढ़ता जाता है। इसकी शुरुआत आपके दिल की धमनियों यानी आर्टरीज से होती है।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण
-जिन लोगों की लाइफस्टाइल बहुत लेजी होती है, आमतौर पर उन्हें भी हाइपरटेंशन की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस स्थिति में हार्ट को पंप करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। जिससे हाइपरटेंशन की स्थितियां बनती हैं।
-तंबाकू, शराब, सिगरेट का सेवन करनेवाले लोगों में हाइपरटेंशन की समस्या अधिक देखी जाती है। तंबाकू खाने से हार्ट की आर्टरीज यानी धमनियां अपनी लचक खोने लगती हैं और मोटी तथा कठोर होने लगती हैं। इसका रक्त प्रवाह पर बुरा असर पड़ता है।
डेंगू के प्रकोप से बचाएगा यह देसी तरीका, बनाएं पपीते के पत्तों की ड्रिंक
-शराब में पाया जानेवाला लिपिड आपकी धमनियों में जमने लगता है, जिससे रक्त और ऑक्सीजन दोनों का प्रवाह बाधित होता है और हाइपरटेंशन का रोग आपको अपनी चपेट में लेने लगता है।
इन बीमारियों में होती है हाइपरटेंशन की समस्या
-जिन लोगों के जीवन में तनाव बहुत अधिक होता है या जो लोग चिंतालु प्रवृत्ति के होते हैं, उन्हें हाइपरटेंशन की समस्या का सामना करना पड़ता है।
-शुगर के मरीजों और गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी हाइपरटेंशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
-कई बार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। जो महिलाओं गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करती हैं, उनमें भी यह समस्या हो सकती है।
अचानक बीपी लो हो जाए तो क्या करना चाहिए, यहां जानें
क्या है हाइपरटेंशन?
हाइपरटेंशन को नियंत्रित करना
-सही खान-पान, कम नमक, सीमित शुगर के साथ संतुलित आहार लेकर इस समस्या से बचा जा सकता है।
-जो लोग अपने भोजन में तले हुए भोज्य पदार्थों का उपयोग नहीं करते हैं, नमक और शुगर की अधिक मात्रा नहीं लेते हैं, आमतौर पर उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।
-अत्यधिक वसायुक्त भोजन ना करें, शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
-कई घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहकर काम करते हैं तो बीच-बीच में ब्रेक लें। एक्सर्साइज, वॉक और योग करें ताकि शरीर में रक्त के प्रवाह को संतुलित रखा जा सके।
लगातार बनी रहती है थकान तो ऐसे रखें अपना ध्यान
शुगर की तरह इस बीमारी के रोगियों को भी कोरोना वायरस का अधिक खतरा
Source link


