अद्भुत प्रकल्प है ओंकारेश्वर का एकात्म धाम, 18 सितम्बर को होगा एकात्म प्रतिमा लोकार्पण

Ekatm Dham Madhya Pradesh india
Ekatm Dham Madhya Pradesh india

भोपाल। ओंकारेश्वर में एकात्म धाम (Ekatm Dham)का निर्माण एक अद्भुत प्रकल्प है। देश के प्रमुख संतों- महात्माओं की उपस्थिति में आगामी 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में एकात्म प्रतिमा के लोकार्पण समारोह की तैयारियों को पूर्ण किया जाये। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खंडवा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज समत्व भवन में हुई समीक्षा बैठक में समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने प्रकल्प के संबंध में प्रजेंटेशन दिया। उल्लेखनीय है कि ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत की अवधारणा को समर्पित विश्व में अपने किस्म के अनूठे एकात्म धाम का विशेष आकर्षण का केंद्र आदि शंकराचार्य जी (Adi Shankryacharya) की 108 फीट की बहुधातु प्रतिमा है। प्रतिमा स्थल के निकट सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण किया गया है। एकात्म पर एकाग्र विशेष संग्रहालय और अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना के लिए भी कार्य तेजी से पूर्ण करने को प्राथमिकता दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here