Ekta Kapoor Divyanka Tripathi Surbhi Jyoti Karishma Tanna Hina Khan Vivek Dahiya Get Kidnapped | Shocking : हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति और एकता कपूर समेत इन सुपरस्टार्स का किसने किया अपहरण

Shocking : हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति और एकता कपूर समेत इन सुपरस्टार्स का किसने किया अपहरण



अगर कोई आपसे कहे कि टीवी की क्वीन एकता कपूर और हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति और विवेक दहिया जैसे पॉपुलर स्टार्स का अपहरण कर लिया गया है तो आप क्या कहेंगे?
इस अपहरण की खबर को खुद एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये अपने फैंस इस अपहरण की जानकारी दी है. यही नहीं हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति और विवेक दहिया ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इस अजीबो-गरीब अपहरण की जानकारी दी है. सभी ने ब्लैक तस्वीर डालते हुए लिखा है कि मेरा अपहरण हो गया है.

अब आप सोच रहे होंगे कि भला आपके इन फेवरेट स्टार्स का किडनैप करने की हिमाकत किसने की है, तो आपको बता दें कि ये सब हुआ है एकता कपूर के नए वेब सीरीज की वजह से.

आपको बता दें कि यह सब मिलकर एकता कपूर के अपकमिंग वेब सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, इस वेब सीरीज में कई टीवी सितारें नजर आएंगे. इस कारण टीवी के सभी सितारें इसका प्रमोशन करते हुए दिखेंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here