छत्तरपुर। खजुराहो थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के लैंगिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के पास घूम रही बच्ची को एक वृद्ध व्यक्ति ने टॉफी का लालच दिया और उसके साथ लैंगिक शोषण किया। बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइट, रजत सकलेचा, एसपी


