धनतेरस पर्व पर उज्जैन में रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप हुआ बिजली कंपनी का लाइनमैन

उज्जैन,धनतेरस पर्व पर उज्जैन में रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रेप हुआ बिजली कंपनी का लाइनमैन,खेत पर विधुत पोल लगाने के लिए किसान से मांगे थे आठ हजार रुपए, पूर्व में 4 हजार रुपए लेने के बाद आज फिर लिए 4 हजार रुपए,लोकायुक्त ने पकड़ा,धनतेरस पर उज्जैन के पास खाचरौद तहसील के ग्राम गिनोदा में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के लाइनमैन को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने बिजली का पोल लगाने के लिए आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि किसान पवन सगीत्रा ने 25 अक्टूबर को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन को लिखित शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि खेत पर बिजली का खंबा ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गलती से गिर गया था। जिसको वापस लगवाने के लिए बिजली कंपनी गिनोदा, जिला उज्जैन के लाइनमैन रामचंद्र धाकड़ से सम्पर्क किया गया तो उसने आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी ।लोकायुक्त जांच में शिकायत सही निकली।

आरोपी रामचंद्र आठ हजार में से चार हजार रुपए पहले ही ले चुका था। मंगलवार को दूसरी किस्त के रूप में बाकी के चार हजार लेने के लिए गिनोदा चौपाटी पर आया। यहां चार हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम में बसंत श्रीवास्तव डीएसपी लोकायुक्त उज्जैन, आरक्षक शिवकुमार शर्मा, विशाल रेशमिया, संदीप कदम एवं रमेश डाबर शामिल थे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई गांव घिनोदा की चौपाटी पर की गई।

बाइट–बसंत श्रीवास्तव–लोकायुक्त डीएसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here