बिजली कम्पनी के जेई को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी..!

दतिया। एंकर 22 मार्च शनिवार भांडेर थाने में बिजली कम्पनी के जूनियर इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सनातन धर्म और ब्राह्मणों को टारगेट करते हुए भड़काऊ पोस्ट किया था।पुलिस ने बताया कि जेई के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी जेई महेश कुमार गौतम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर संवेदनशीलता की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया है। बता दे कि महेश कुमार गौतम भांडेर कस्बे के बिजली विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थ है और इनके की पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए छिपेटी मोहल्ला के निवासी अजय शर्मा ने मामला दर्ज कराया है।

वॉइट – सुनील कुमार शिवहरे, एएसपी दतिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here