Elephant Kaavan funny prank with pakistani reporter Video Goes Viral

नई दिल्ली: इस्लामाबाद (Islamabad) के चिढ़ियाघर में अकेलेपन से जूझ रहे एशिया के इकलौते हाथी का कावन (Kaavan) का विदाई से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. कावन ने पाकिस्तान के रिपोर्टर (Pakistani reporter) के साथ कुछ ऐसा किया कि देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी. ये वीडियो इस्लामाबाद नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है

कावन की शरारत
इस वीडियो में पाक रिपोर्टर हाथी कावन (Kaavan) को लेकर रिपोर्टिंग कर रहा था. इसी दौरान पीछे से हाथी आया और उसने सूंड से उस पर पानी फेंक दिया, जिसके बाद रिपोर्टर हैरान रह गया. रिपोर्टर कावन की इस हरकत से डरकर दूर भाग गया. हाथी कावन का ये प्रैंक वीडियो लोगों को खूब भा रहा है.

 

कावन कंबोडिया के अभयारण्य में शिफ्ट
बता दें, पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में अकेलेपन से जूझ रहे इकलौते एशियाई  हाथी कावन (Kaavan) को कंबोडिया (Cambodia) के अभयारण्य (Sanctuary) में भेज दिया गया है.  कावन के विदाई समारोह में इस्लामाबाद चिड़ियाघर में अधिकारी और तमाम पशु अधिकारों के पैरोकारों शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने Sanjay Dutt को लेकर किया ये खुलासा, शूटिंग के बाद की थी मुलाकात

पॉप स्टार ने चलाया था अभियान
अब कावन (Kaavan) अन्य हाथियों के साथ आगे का जीवन अच्छे से गुजार सकेगा. कावन ‘संगीत प्रेमी’ है इसलिए बच्चों ने कावन की विदाई पार्टी में उसके लिए विदाई गीत भी गाया. पशु अधिकारों के पैरोकारों पॉप स्टार चेर (Pop star Cher) ने कावन को बचाने के लिए अभियान चला रखा था. इसके बाद, कावन को एक हाथी अभयारण्य में भेजा गया है, जहां उसे अकेलापन महसूस नहीं होगा.

LIVE TV

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here