सैन फ्रांसिस्को: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) ने एमेजॉन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस (Amazon CEO Jeff Bezos) को कॉपीकैट कहा है. दरअसल, ई-कॉमर्स दिग्गज बेजोस ने सेल्फ-ड्राइविंग कार कंपनी Zoox को $ 1 बिलियन से अधिक में खरीदने की घोषणा की है. इसके बाद मस्क ने उन्हें copycat कहा है.
मस्क ने बेजोस के Zoox खरीदने के एक आर्टिकल के लिंक को ट्वीट करते हुए लिखा, “@JeffBezos एक कॉपीकैट हैं. हाहा”.
.@JeffBezos is a copy haha https://t.co/plR7uupqBG
— Elon Musk (@elonmusk) June 26, 2020
गुरुवार को इस बारे में खबरें सामने आईं थीं कि सेफ-ड्राइविंग कार स्टार्टअप Zoox का अधिग्रहण करने के लिए अमेज़ॅन $ 1 बिलियन से अधिक खर्च करने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड के 99 वर्ष के इतिहास में यह दूसरी बार है, जब प्रयागराज से नहीं जारी हुआ रिजल्ट
Zoox ने अप्रैल में टेस्ला के साथ एक मामले को लेकर मामला सेटल किया था और स्वीकार किया था कि उसने कुछ ऐसे कर्मचारियों को काम पर रखा था, जिनके पास टेस्ला के दस्तावेज थे. बता दें कि टेस्ला ने पिछले साल मार्च में चार पूर्व कर्मचारियों और Zoox के खिलाफ मुकदमा दायर किया था.
एक रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि एमेजॉन ने इस सेक्टर में अपना निवेश बढ़ा दिया है. उसने पिछले साल के शुरू में सेल्फ ड्राइविंग कार स्टार्टअप Aurora Innovation Inc में भी निवेश किया था.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश Zoox निवेशकों को अपने पैसे वापस मिल रहे हैं, उनमें से कुछ को पॉजिटिव रिटर्न भी मिला है. रायटर्स ने कहा है कि लक्स कैपिटल, डीएफजे और एटलसियन के सह-संस्थापक माइकल कैनन -ब्रूक्स इसके निवेशकों में शामिल हैं.


