Emphasis on accelerating the pace of development of the country in the budget: Soma Mandal – बजट में देश के विकास की गति को तेज करने पर जोर: सेल अध्यक्ष

बजट में देश के विकास की गति को तेज करने पर जोर: सेल अध्यक्ष

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

Budget 2021: केंद्रीय बजट 2021-2022 पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की अध्यक्ष सोमा मंडल ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में सड़क, रेल, शहर, बंदरगाह, शिपिंग आदि सहित ढांचागत विकास को लक्षित करके देश के विकास की गति को तेज करने पर जोर दिया गया है. नेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (NIP) में 500 और नई परियोजनाएं शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें

Newsbeep

उन्होंने कहा कि डेवलपमेंट फाइनेंसियल इन्स्टीट्यूशन के बनने से विभिन्न एजेंसियों की फंड की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम, व्हीकल स्क्रेपिंग पॉलिसी की घोषणा, उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ अधिक परिवारों का कवरेज आदि घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगा. 

सोमा मंडल ने कहा कि देश के विकास की दिशा में उठाए गए इन सभी कदमों और दिए जा रहे ज़ोर से आने वाले समय में स्टील की मांग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here