मुठभेड़ की साजिश नाकाम! कट्टे और जिंदा राउंड के साथ तीन आरोपी दबोचे

मुरैना। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक अतिरिक्त 315 बोर का जिंदा राउंड तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ पुत्र मोहम्मद खान (32 वर्ष), हुक्मा पुत्र फकीरा खान (25 वर्ष) तथा उनके एक अन्य साथी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद कर जब्त कर लिए हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उनसे पूछताछ जारी है।

पूछताछ में अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने और अपराध की साजिश रचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here