आग बुझाने गए इंजीनियर की जलने से मौत, भोपाल में दर्दनाक हादसा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कृषि यांत्रिकीय विभाग में पदस्थ इंजीनियर खुद के घर लगी आग में जिंदा जल गए। घटना कल रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार राजधानी के बागमुगलिया क्षेत्र में अनिल पोरवाल (55) का घर है। वह संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी में कृषि यंत्री के पद पर पदस्थ थे।

बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनके मकान में आग लग गई। वह पहली मंजिल पर पहुंचे, तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। पहले उन्होंने पत्नी और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि अनिल सीढ़ियों की मदद से ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी धुआं और आग की चपेट में आने से गिर गए। करीब 45 मिनट के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here