Every Member Of Our Family Is Ready To Answer EDs Questions: Robert Vadra To NDTV – हमारे परिवार का हर सदस्य ईडी के सवालों के जवाब देने के लिए तैयार : NDTV से बोले राबर्ट वाड्रा

नई दिल्ली:

नेशनल हेराल्ड केस (National Herald case) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पूछताछ के लिए बुलाया है. इस मामले पर राबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि आप हमारे परिवार के हर सदस्य को बुलाएंगे तो हम जाने के लिए तैयार हैं. जितने भी सवाल पूछेंगे, हम उनको स्पष्ट करने के लिए उनके जवाब देंगे. लेकिन इस सरकार का सारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने का ही तौर तरीका है. जब भी उनका कोई स्पोक्सपर्सन गलत बोलता है और देश का माहौल खराब होता है तो उसको छुपाने के लिए या तो मेरा नाम इस्तेमाल किया जाएगा या मेरे परिवार के किसी सदस्य का. 

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि राहुल स्ट्रांग हैं और वे हर सवाल का जवाब देंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि ईडी उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिताएगा. जो भी सवाल हैं उनके जवाब पाकर उन्हें फारिग करेंगे.

उन्होंने कहा कि ईडी ने मुझे 15 बार बुलाया. मैंने 23 हजार डॉक्यूमेंट उनको दिए हैं. मैंने उनके हर सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मेरी राहुल से दो हफ्तों में काफी बात हुई है. लेकिन मुझे उनको सलाह देने की कोई जरूरत नहीं है. वे बहुत समझदार लीडर हैं. उनमें हर चीज को झेलने की क्षमता है. 

राबर्ड वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी और मेरी पत्नी तो है ही, देश का हर नागरिक बाहर आना चाह रहा है. बीजेपी इस तरह का माहौल बना रही है, भेदभाव कर रही है, उनके स्पोक्सपर्सन गलत बोल रहे हैं. तो लोगों को एक प्लेटफार्म चाहिए, एक लीडर चाहिए जिसके लिए वे बाहर आ सकें, जो उनकी आवाज बुलंद कर सकें. लोग बाहर आए हैं और आंदोलन हुआ है. क्योंकि बहुत बुरा माहौल हो रहा है. 

राहुल गांधी पर लगे आरोपों को लेकर राबर्ट वाड्रा ने कहा कि मेरे ऊपर भी बेबुनियाद आरोप लगे थे. मैंने उनके जवाब दिए हैं. राहुल भी हर चीज स्पष्ट कर देंगे. वे जितनी बार भी बुलाया जाएगा, उनके जवाब देंगे. मैं भारत के कानून में पूरा भरोसा रखता हूं. सवाल करने के लिए कानूनी तौरतरीके अपनाना चाहिए. एजेंसियों का गलत इस्तेमाल न किया जाए.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here