Exit Poll result live updates : मध्य प्रदेश में बन रही भाजपा सरकार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आसार! 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Exit Polls of 5 State Assembly Election 2023
Exit Polls of 5 State Assembly Election 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार फिर बहुमत के साथ आने वाली है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आसार नजर आ रहे हैं। राजस्थान में भाजपा, तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में स्थानीय दलों की सरकार बनती हुई दिख रही है। यह बातें हम नहीं, तमाम एग्जिट पोल कह रहे हैं। मध्य प्रदेश की सत्ता के सिंहासन पर कौन राज करेगा, इसका फैसला 3 दिसंबर को होगा, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल सबसे सटीक, सबसे तेज, सबसे विश्वसनीय माना जाता है। इसके अनुसार प्रदेश में भाजपा जबरदस्त सीटों के साथ वापसी करने जा रही हैं। पार्टी 140 से 162 तक सीटें ला सकती है। जबकि कांग्रेस 68 से 90 सीटों पर सिमटने जा रही है।

Exit Polls Result Election 2023

एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी बहुमत से जीतेगी, पीएम मोदी का नेतृत्व, अमित शाह की रणनीति, जेपी नड्डा का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं का अनथक परिश्रम और प्रदेश सरकार की योजनाएं और विकास जीत का कारण बनेगा. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल जनभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि लाडली बहनाओं से सारे कांटे निकाल दिए, कोई कांटा नहीं बचा, हम जहां जाते थे, वहां पुरुषों से ज्यादा बहनें आती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here