टूलकिट मामले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह पर हुई एफआईआर को सियासी जानकार उनके लिए फायदेमंद मान रहे हैं.
कोरोना टूलकिट को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गर्माई हुई है. पहले रमन सिंह और अब बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को पुलिस का नोटिस मिलने से जानकार कयास लगा रहे हैं कि विधानसभा चुनाव की हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के सियासी करियर को इस मामले ने ‘हवा’ दे दी है.
टूलकिट मामले पर बोले सियासी विशेषज्ञ
राजनीतिक विश्लेषक बाबूलाल शर्मा का कहना है कि इस मामले के बाद रमन सिंह का कद और बढ़ेगा, क्योंकि इस मामले में बड़े नेताओं का नाम सीधे जुड़ा होने के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से साबित किया है कि वे प्रदेश में बीजेपी का नेतृत्व कर रहे हैं. गौरतलब यह है कि कांग्रेस पार्टी के टूलकिट को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के ऊपर हमला बोला था. छत्तीसगढ़ में इसको लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दिखी. रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को नोटिस भेजा है. संबित पात्रा को 22 मई को नोटिस भेजा गया है और उन्हें 23 मई की शाम 4 बजे सिविल लाइंस थाने में पेश होने को कहा गया है. हालांकि पुलिस ने बीजेपी के प्रवक्ता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भी पेश होने की छूट दी है.
टूलकिट मामले पर बोले सियासी विशेषज्ञ
रमन सिंह और संबित पात्रा पर हुई एफआईआर
टूलकिट मामले को लेकर रायपुर के सिविल लाइन थाने में रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले को लेकर बीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है. गौर करने वाली बात यह है कि बीजेपी के इन प्रदर्शनों वे भी नेता भी शामिल हैं, जिन्हें सियासी गलियारों में रमन-विरोधी कहा जाता है. हालांकि बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि टूलकिट को लेकर कांग्रेस केन्द्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी इसका विरोध कर रही है और यही वजह है कि इस वक्त पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ खड़ी है.
रमन सिंह और संबित पात्रा पर हुई एफआईआर
कांग्रेस बोली- टूलकिट पर राजनीति कर रहे रमन
इधर, कथित टूलकिट मामले में कांग्रेस नेताओं का बयान भी सियासी जानकारों की बातों का समर्थन करता दिखता है. कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि रमन सिंह अपने डूबते हुए पॉलीटिकल करियर को बचाने के लिए टूलकिट मामले का उपयोग कर रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा भी कि रमन सिंह टूलकिट के बहाने राजनीति कर रहे हैं. बहरहाल, क्या कोई FIR कभी किसी की राजनीति को चमकाने का जरिया बन सकती है? यह सवाल छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में घूम रहा है, क्योंकि ये सियासत है और यहां कुछ भी हो सकता है. इसलिए ये देखना दिलचस्प होगा कि कथित टूलकिट का मुद्दा क्या वाकई रमन सिंह के लिए पॉलिटिकल टूलकिट साबित होगा.
कांग्रेस बोली- टूलकिट पर राजनीति कर रहे रमन