Explosion in stone quarry in Shivamogga district of Karnataka, many people feared dead – कर्नाटक के शिवमोगा जिले में पत्थर खदान में विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में पत्थर खदान में विस्फोट, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंच चुकी है. (फाइल फोटो)

बेंगलुरु:

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में एक पत्थर खनन खदान में हुए विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. एक पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि अभी मरने वाले लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है. क्योंकि खदान में काफी अंधेरा है. फिलहाल पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंच चुकी है.

कुछ लोगों ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि शिवमोगा के कई हिस्सों में रात 10 बजकर 20 मिनट पर तीन सेंकेंड के लिए भूकंप जैसे तेज झटके महसूस किये गए, जिसे 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में महसूस किया गया. इतना ही नहीं, झटकों के साथ धमाका इतना तेज था कि कई घरों के शीशे टूट गए और सड़कों पर दरारें पड़ गई. बताया जा रहा है कि इस विस्फोट की वजह से शिवमोगा से चिकमंगलुरु तक लोग दहशत में हैं और घरों से निकलकर सड़कों पर पहुंच गए हैं. वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है.

Newsbeep




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here