Facebook consistent usage Injures to Mental Health Physical Health

नई दिल्ली: अगर आप लगातार फेसबुक (Facebook) पर एक्टिव रहते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. फेसबुक का अधिक उपयोग आपको बीमार कर सकता है. यह आपकी खुशी पर ग्रहण लगा सकता है, आपकी अच्छी आदतों को कम कर सकता है. जी हां, एक ताजा रिसर्च (Research on Facebook) में सामने आया है कि आप जितनी बार फेसबुक का उपयोग करते हैं, उतनी ही अधिक बार आप दुखी महसूस करते हैं.

औसतन हर व्यकित करता है 50 मिनट उपयोग
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (University of California) के होली बी शाक्य (Holly B Shakya) ने एक अध्यन में पाया है कि एक औसत उपयोगकर्ता हर दिन फेसबुक पर 50 मिनट खर्च करता है. येल विश्वविद्यालय (Yale University) के निकोलस ए क्रिस्टाकिस (Nicholas A Christakis) ने 2013, 2014, 2015 की अलग-अलग परिस्थितियों के मद्देनजर 5,208 विषयों को ध्यान में रख कर किए गए अध्यन में भी ऐसा ही कुछ पाया है.

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
रिसर्च के परिणामों के अनुसार, फेसबुक का किसी की ‘भलाई’ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. जो जितना अधिक समय सोशल मीडिया (Social Media) पर व्यतीत करता है उतना ही अधिक अनहोनी की आशंकाओं घिरा रहता है. रिसर्च में यह भी सामने आया है कि फेसबुक स्टेटस (Facebook Status) अपडेट करने, दूसरे के स्टेटस देखने, लाइक करने या किसी लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर (Social Media User) के मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर 5 से 8 प्रतिशत तक गिरावत होती है.

ज्यादा टाइम स्पेंड खतरनाक
रिसर्च पेपर लिखने वालों ने द हार्वर्ड बिज़नेस रिव्यू (Harvard Business Review) के साथ बातचीत में दावा किया है कि उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) और शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health) की आत्म-रिपोर्ट के आधार पर ‘well-being’ की गणना की है. इस रिसर्च में फेसबुक पर व्यतीत किए गए समय, लाइक्स और दोस्तों की संख्या के बारे में मिले प्रतिभागियों के डेटा का भी विश्लेषण किया गया है.

बढ़ता है असंतुष्टि का भाव
शोधकर्ताओं ने पाया कि लगातार फेसबुक पर दूसरों की पोस्ट को लाइक करना वहां वायरल पोस्ट्स के लिंक पर लिंक पर क्लिक करने से मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आती है और असंतुष्टि का भाव बढ़ाती है. अध्ययन में यह भी पाया गया कि फेसबुक पर अधिक समय बिताने से आपकी अच्छाई में कमी आती है.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here