Faisal khan arrested in charged with attempted murder of a nine-year-old boy | कुत्ता घुमाने निकले 9 साल के बच्चे को चाकुओं से गोद डाला, फैसल नाम का युवक गिरफ्तार

लंदन: इंग्लैंड में एक 24 साल के युवक को 9 साल के बच्चे के चाकुओं से गोदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि युवक ने बिना वजह ही 9 सा के बच्चे को लगभग जान से ही मार दिया. आरोपी का नाम फैसल खान है, जो इंग्लैंड के पीटरबरो शहर का रहने वाला है.

कुत्ता घुमाने निकला था बच्चा

डेलीमेल की खबर के मुताबिक, बच्चा अपने बड़े भाई के साथ पालतू कुत्ता घुमाने निकला था. वहीं पर फैसल नाम के युवक ने बिना किसी वजह से उसे चाकुओं से गोद डाला. आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को कोर्ट में पेश किया. उसपर हत्या की कोशिश का आरोप लगा है. पूछताछ में पता चला कि युवक ने बिना वजह ही इस कारनामे को अंजाम दे दिया.

चेहरे और हाथ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार

पीटरबरो इंग्लैंड के कैंब्रिजशायर राज्य में है, जहां से बच्चे को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर कैंब्रिज शहर लाया गया. जहां बच्चे की हालत स्थिर है. बता दें कि आरोपी फैसल भी उसी शहर में रहता है. उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here