जबलपुर में ₹3 लाख के नकली नोट जब्त, घर में ही हो रही थी छपाई; एक और आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: शहर में नकली नोट छापने और सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। हनुमानताल पुलिस ने बुधवार को रवि दाहिया को ₹3 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।

अब इस मामले में एक और आरोपी ऋतुराज को भी दबोच लिया गया है।पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अधारताल इलाके के एक मकान में ही नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। वे लैपटॉप पर नोटों को डिजाइन कर, फिर कलर प्रिंटर के जरिए उन्हें छापते थे और बाजार में सप्लाई करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के घर से कलर प्रिंटर, लैपटॉप और नोट छापने के कागज बरामद किए हैं।प्रारंभिक जांच में कई जगहों पर नकली नोट सप्लाई करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इस नकली नोट के खेल में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here