खेत मालिक पर हत्या का आरोप स्कॉर्पियो से मजदूर को कुचला, रिवर्स लेकर चढ़ाई गाड़ी

:

हरदा में एक खेत मालिक ने अपने यहां काम करने वाले मजदूर को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। आरोपी ने पहले मजदूर को टक्कर मारी। फिर गाड़ी रिवर्स लेकर पेट पर चढ़ा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।घटना हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान विक्रम केवट (52) के रूप में हुई है। वह पिछले 5 साल से अनिल लाठी (जाट) के खेत में सिंचाई का काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि खेत मालिक पानी की मोटर जलने से नाराज था। इसलिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या के मामले का किया खुलासा आरोपी अनिल लाठी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 (हत्या) और 103 (1) (जानबूझकर हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वाईट- अभिनव चौकसे SP हरदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here