Farmers came on digital platform to answer on social media – सोशल मीडिया पर जवाब देने के लिए किसान आए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर

सोशल मीडिया पर जवाब देने के लिए किसान आए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

किसानों ने @kisanektamorcha के नाम से डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है. किसान नेता डॉ दर्शन पाल ने आज बताया कि ”फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक अन्य प्लेटफॉर्म पर यह होगा. यह कल से शुरू होगा. बीजेपी IT सेल से हमारे ख़िलाफ़ डिजिटल कैंपेन चल रहा था, लेकिन हमारे पास कोई प्लेटफार्म नहीं था. लेकिन अब हम इसके जरिये मुकाबला करेंगे. #digitalkisan और #digitalkisanmorcha के नाम से आगे बढ़ेंगे.”

यह भी पढ़ें

Newsbeep

डॉ दर्शन पाल ने कहा कि ”सारे अपडेट, आंदोलन के बारे में हम जारी करेंगे. बीजेपी IT सेल हो या कोई भी हो, जो हमारी बात को बिगाड़कर बताता है, उसको हम इस प्लेटफॉर्म से जवाब देंगे.” उन्होंने कहा कि ”सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभी कुछ नहीं कहेंगे, कल जब स्थिति साफ़ होगी तब बोलेंगे.”

आज एक किसान के आत्महत्या करने के मामले में डॉ दर्शन पाल ने कहा कि ”हमें भी पता लगा है, ऐसी घटना हुई है और सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या की बात कही है. उन्होंने नोट में लिखा है कि किसानों का दुख मुझसे देखा नही जाता. वे बहुत संवेदनशील होंगे. संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से मैं दुख प्रकट करता हूं. बहुत से लोग यहां आएंगे जिनसे किसानों की ये वेदना सही नहीं जाती.”


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here