
नई दिल्ली/ चंडीगढ़:
पंजाब और हरियाणा के आंदोलनरत हजारों किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने मिलिट्री की टैक्टिक अपनाई है. दिल्ली आने वाले रास्तों में बॉर्डर पर पुलिस ने सड़क खोद दी है, ताकि किसान दल-बल के साथ आगे न बढ़ सकें. कई जगह की तस्वीरों से साफ है कि पुलिस ने सड़कों पर गड्ढे खोदने के अलावा भारी ट्रकों को बैरिकेड्स के रूप में खड़े कर रखे हैं. इनके अलावा कंटीले तारों से भी बैरिकेड्स किए गए हैं.
सड़क पर खोदे गए गड्ढे बीजेपी शासित हरियाणा की पुलिस की उस मंशा को दिखाता है कि किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोक दिया जाय. पंजाब-हरियाणा समेत छह राज्यों को करीब 500 संगठनों के किसान तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और केंद्र सरकार से उसके प्रावधानों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
Source link

