
Farmers’ Protest March in Delhi Updates: आंदोलनरत किसान हरियाणा-दिल्ली की सीमा सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं.
Farmers Protest LIVE Updates: तीन नए कृषि कानूनों (Farmers Bill 2020) के खिलाफ किसानों के विरोध-प्रदर्शन (Farmers Protest) का आज चौथा दिन है. आंदोलनरत किसान हरियाणा-दिल्ली की सीमा सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं. हालांकि, कुछ किसान बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड मैदान में भी भी हैं. शनिवार को किसानों के कई संगठनों ने फैसला किया था कि वे बुराड़ी नहीं जाएंगे और बॉर्डर पर ही डटकर अपना आंदोलन जारी रखेंगे. किसानों ने अब रोजाना सुबह 11 बजे मीटिंग करने और आगे की रणनीति तय करने का फैसला किया है.
इसबीच, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने किसानों का समर्थन किया है और केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किसानों को बुराड़ी मैदान में आने की शर्त के साथ तीन दिसंबर को बातचीत का प्रस्ताव रखा था. इस पर किसान नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि वो किसी शर्त के साथ वार्ता में शामिल नहीं होंगे.
Here are the Live Updates of Farmers Protest March in Delhi:
क्यों जाएं निरंकारी मैदान? प्रदर्शन तो रामलीला मैदान में होता है- राकेश टिकैत
गाजियाबाद बॉर्डर पर भी किसानों का प्रदर्शन जारी है. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि प्रदर्शन तो रामलीला मैदान में होता है, फिर सरकार हमें निरंकारी मैदान क्यों भेज रही है? जो कि एक निजी संस्था है. राकेश टिकैत ने कहा कि हमलोग यहीं प्रदर्शन करेंगे.
Farmers continue their protest against the farm laws at Ghaziabad-Delhi border. Bharatiya Kisan Union spokesperson Rakesh Tikait says, “Protests happen at Ramlila ground, then why should we go to Nirankari Bhawan, a private facility? We will stay put here today”. pic.twitter.com/BouymsRTpx
– ANI UP (@ANINewsUP) November 29, 2020
JJP ने केंद्र से किसानों से तुरंत वार्ता करने का आग्रह किया
हरियाणा में भाजपा के गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने शनिवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से तुरंत वार्ता करे. जजपा के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार से अपील की कि किसान संगठनों से वार्ता करने के लिए वह तीन दिसंबतर तक इंतजार नहीं करे. एक वीडियो संदेश में दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा, “पिछले दो दिनों में किसानों और खासकर हरियाणा और पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली की ओर मार्च किया. केंद्र सरकार के समक्ष अपने विचार रखने के लिए हजारों किसान सड़कों पर हैं.”
आज किसान संगठनों की फिर 11 बजे होगी बैठक
भारतीय किसान यूनियन काडिया के जालंधर इकाई के अध्यक्ष बलजीत सिंह महल ने कहा, “रविवार की सुबह 11 बजे एक और बैठक होगी. तब तक हम सिंघू पर ही रहेंगे.” भारतीय किसान यूनियन (राजेवाला) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाला ने बताया, “हमने अभी तक बुराड़ी मैदान में जाने का निर्णय नहीं किया है. हम दोबारा बैठक करेंगे जिसमें आगे की रूपरेखा तय की जाएगी.”
Security personnel stay put at Singhu border (Delhi-Haryana border) as farmers’ protest continues.
Farmers at the border decided yesterday that they’ll continue their protest here & won’t go anywhere else. It was also decided that they’ll meet at 11 am daily to discuss strategy. pic.twitter.com/N7oVTXKVee
– ANI (@ANI) November 29, 2020

