सुसनेर में किसानों का आक्रोश, इंदौर-कोटा हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

आगर-मालवा के सुसनेर में विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने किसान संघ के बैनर तले धरना देकर इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। किसान फसल बीमा की राशि दिलाने, लंबित राजस्व मामलों के निराकरण और अधिक बिजली बिलों की समस्या सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।किसानों का कहना था कि जब तक एडीएम या कलेक्टर मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं पर चर्चा नहीं करते, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। सूचना मिलने पर एसडीएम और एसडीओपी सुसनेर मौके पर पहुंचे। बाद में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी कलेक्टर के पहुंचने और किसानों से चर्चा के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

blob:https://www.no2politics.com/cd00fd8d-17b2-4fe8-a194-c2b7b354b96e

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here