farmers protests live updates farmers on delhi border updates farmers meeting on singhu border – Farmers Protests Live Updates : किसानों की सिंघु बॉर्डर पर बैठक, 32 किसान संगठन ले रहे हिस्सा

Farmers Protests Live Updates : किसानों की सिंघु बॉर्डर पर बैठक, 32 किसान संगठन ले रहे हिस्सा

अपनी मांगों के साथ दिल्ली सीमा पर बने हुए हैं किसान. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Farmers Protests Live Updates: केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे लाखों किसानों का प्रदर्शन अपने सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है. लाखों की तादाद में किसान दिल्ली की सीमाओं पर टिके हुए हैं और उनके आंदोलन को मिलता समर्थन बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार को कुछ किसान नेताओं की कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित केंद्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक भी हुई, लेकिन सरकार का प्रस्ताव किसानों को पसंद नहीं आया. आज फिर किसान सिंघू बॉर्डर पर एक बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में कम से कम 32 किसान संगठन हिस्सा ले रहे हैं. 

Farmers Protests Live Updates

3 दिसंबर को चौथी दौर की बातचीत

भारत सरकार ने किसान संगठन के प्रतिनिधियों से कहा है कि वह कृषि सुधार से जुड़े कानूनों को लेकर जो उनके मुख्य मुद्दे हैं उनकी पहचान कर उसकी जानकारी सरकार के साथ साझा करें. तीसरी दौर की बातचीत के बाद कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक  किसान संगठनों को कहा गया है कि वह 2 दिसंबर तक अपनी बात सरकार के सामने रखें. उनकी तरफ से  रखे गए मुद्दों पर 3 दिसंबर को चौथी दौर की बातचीत के दौरान चर्चा होगी.

नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला सीमा को बंद किया गया गौतम बुद्ध द्वार के पास किसानों के इक्ट्ठा होने के चलते नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला सीमा को बंद किया गया है. इस रास्ते से नोएडा आ रहे लोगों को NH-24 या फिर DND से आने की सलाह दी गई है.

अपनी मांग पर अड़े किसान

किसानों का कहना है कि सरकार को कानूनों पर चर्चा करने के लिए समिति बनाने की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि किसान चाहते हैं कि इन कानूनों को ही वापस लिया जाए. उन्होंने इन कानूनों को समाज के हितों के खिलाफ बताया है.

सरकार के साथ बातचीत से नहीं निकला है हल

मंगलवार को ही किसानों ने जता दिया था कि अगर सरकार के साथ बैठक में उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वो अपना प्रदर्शन जारी रखने को बिल्कुल तैयार हैं. इस बैठक में सरकार ने एक समिति बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिससे किसानों ने इनकार कर दिया था.

दिल्ली के कई बॉर्डर्स पर अब भी टिके हुए हैं किसान. आज सिंघु बॉर्डर पर किसानों की हो रही है बड़ी बैठक. मुख्य 32 संगठन ले रहे हैं हिस्सा.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here