farmers protests live updates punjab CM amarinder singh to meet amit shah farmers block delhi UP entry point – Farmers Protests Live Updates : अमित शाह के साथ अमरिंदर सिंह की बैठक, आज किसान संगठनों से भी होगी बातचीत

Farmers Protests Live Updates : अमित शाह के साथ अमरिंदर सिंह की बैठक, आज किसान संगठनों से भी होगी बातचीत

पिछले सात दिनों से लगाातर चल रहे किसानों के प्रदर्शन (Farmers Protests) का गुरुवार को अहम दिन है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt. Amarinder Singh) आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, यह मीटिंग साढ़े नौ बजे होनी थी, लेकिन अभी तक यह मीटिंग साढ़े 10 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई थी. आज का दिन इसलिए भी अहम है क्योंकि किसानों के प्रतिनिधि मंडल की आज फिर सरकार से बातचीत होनी है. सरकार से वार्ता होने से पहले ही किसानों ने दो टूक में कह दिया है कि आज की बातचीत में सरकार के पास उनकी मांगें मानने के लिए आखिरी मौका है. किसानों के साथ मंगलवार को ही सरकार की बातचीत बेनतीजा रही थी. ऐसे में आज सरकार को कुछ ठोस परिणाम देने होंगे. किसानों ने पहले ही आगाज कर दिया है कि वो अपनी मांगें न माने जाने की स्थिति में महीनों तक धरना देने की तैयारी के साथ आए हैं.

Farmers Protests Live Updates

किसानों ने सरकार पर किसान एकता को तोड़ने के लिए विभाजनकारी एजेंडा चलाने का लगाया है आरोप

प्रदर्शन कर रहे किसानों के नेताओं ने बुधवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर सरकार से नये कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने और किसानों की एकता को भंग करने के लिए ‘विभाजनकारी एजेंडे में नहीं शामिल होने’ की मांग की. 

आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चो को-ऑर्डिनेशन कमिटी ने पत्र में कहा है, ‘ हम सरकार से किसान आंदोलन के संबंध में किसी भी विभाजनकारी एजेंडे में शामिल नहीं होने की मांग करते हैं क्योंकि यह आंदोलन इस वक्त अपनी मांगों पर एकजुट है. यह कल की बैठक प्रक्रिया से स्पष्ट है.’ पत्र के अनुसार नेताओं ने केंद्र से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि विभिन्न किसान संगठनों एवं उनके गठबंधनों के प्रतिनिधि किसान तय करें न कि सरकार तय करे तथा इस आंदोलन के अगुवा ऑल इंडिया गठबंधन को चर्चा में प्रतिनिधित्व मिले. (भाषा)

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने आवास से निकल चुके हैं. आज वो किसान नेताओं से मीटिंग करने वाले हैं. मंगलवार को भी उन्होंने किसान प्रतिनधि मंडल से बातचीत की थी.

किसानों ने किए कई रास्ते ब्लॉक

किसानों ने गुरुवार को नोएडा-चिल्ला बॉर्डर और NH-24 (गाजियाबाद-मेरठ एक्सप्रेसवे) को ब्लॉक कर दिया. अभी यहां पर गाज़ियाबाद से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद है, लेकिन दिल्ली से यूपी जाने वाले कैरिजवे को खुला रखा गया है.

किसानों का आंदोलन अपने आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है. गुरुवार को किसान संगठनों की एक बार फिर सरकार से मुलाकात होनी है. किसानों ने कहा है कि सरकार के पास यह आखिरी मौका है. वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भी आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here