नई दिल्ली:
Farmers Protests : कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को गुरुवार को 43 दिन हो गए हैं. सरकार से आठ चरणों में बातचीत के बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है. ऐसे में गुरुवार को लगभग 40 किसान संगठन दिल्ली के आसपास के इलाकों में एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं. हालांकि, 26 जनवरी को इससे भी बड़ा मार्च निकाला जाना है. किसान गुरुवार की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. उन्होंने अपना रूट भी तय किया है, जिसके चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन हुआ है.
यह भी पढ़ें
किसान KMP हाईवे और पेरिफ़ेरेल एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे. यह ट्रैक्टर मार्च सिंघू, टिकरी, गाज़ीपुर और शाहजहांपुर से निकाला जाएगा. किसानों का कहना है कि ये 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले ट्रैक्टर मार्च का अभ्यास है. किसानों ने सरकार को चेतावनी है कि उनकी मांगे नहीं मानी तो किसान 26 जनवरी को दिल्ली में ऐसे ही ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे.
सोनीपत, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा प्रशासन ने ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए विशेष इंतज़ाम किए हैं.
Source link