राजगढ़ की मोहनपुरा परियोजना से पानी नहीं छोड़ने से परेशान किसानों ने राजगढ़ के चाटूखेड़ा जोड़ पर किया चक्का जाम।

राजगढ़ जिले की मोहनपुरा परियोजना से पानी नहीं छोड़ने से करीब 60 गांव के किसानों की फसलें सूखने लगी है। जिससे परेशान होकर किसानों के द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे करीब चाटूखेड़ा जोड़ पर चक्का जाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने भी किसानों मौके पर पहुंच कर चक्काजाम कर रहे किसानों का समर्थन किया और अधिकारीयों से किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने की मांग की। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित मोहनपुरा डैम के अधिकारी और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे किसानों जल्द पानी देने को लेकर समझाइश दी गई। जिसके बाद जाम खोला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here