Father submits compliant against surajpur dm who beaten minor in chhattisgarh

सूरजपुर के डीएम का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो थप्पड़ मारते दिखे.

सूरजपुर के डीएम का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो थप्पड़ मारते दिखे.

शिकायत के मुताबिक 13 साल के नाबालिग को सूरजपुर डीएम ने डंडे से पीटा था, जो अपने पैरेंट्स के लिए दवाई लेने गया था. पीड़ित के पिता ने कहा कलेक्टर के डर से अब तक वो शिकायत नहीं कर पाए थे.

आदित्य राय सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक युवक वरुण मित्तल का मोबाइल तोड़कर उसे पीटने वाले डीएम साहब की एक और करतूत सामने आई. डीएम साहब ने 13 साल के एक बच्चे को भी पुलिस के डंडे से पिटवाया था. ये बच्चा दवा लेने मेडिकल स्टोर गया था और इसी बच्चे की पिटाई को लेकर एनसीपीसीआर ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर डीएम पर एफआईआर करने की मांग की है. बताया गया है कि मेडिकल स्टोर से जैसे ही ये टीनेजर निकला, वैसे ही डीएम साहब की गाड़ी आकर रुकी और उसकी पिटाई कर दी. इस नाबालिग का नाम साहिल गुप्ता है, जिसके माता पिता को वैक्सीन का दूसरा डोज़ शनिवार को लगा था. उन्हीं के लिए पेनकिलर लेने साहिल मेडिकल स्टोर गया था. डीएम को दवा लेने की बात बताने के बावजूद उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी को आदेश देकर साहिल के पैरों पर डंडा चलवाया. साहिल के पैर में चोट आने की बात शिकायत में कही गई है. ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : कलेक्टर के बाद अब सूरजपुर के ही SDM ने सड़क पर की थप्पड़बाजी!

‘मैं दवा लेने गया था. जैसे ही दुकान से निकला तो क्लेक्टर अंकल की गाड़ी आ गई और उन्होंने अपने गार्ड को बोलकर मुझ पर डंडा चलवाया. मैंने बताया कि दवा लेने आया हूं लेकिन किसी ने नहीं सुना.’

– साहिल गुप्ता

साहिल के इस बयान के बाद उसके पिता ने कहा कि ‘बेटा पेनकिलर लेने गया था. वहीं, मेडिकल स्टोर के बाहर उसे डंडा मारा गया. साहिल के पैर में जख्म है. मैंने ऐसा कलेक्टर कभी नहीं देखा.’

chhattisgarh news, chhattisgarh collector, dm video viral, viral videos, छत्तीसगढ़ न्यूज़, छत्तीसगढ़ कलेक्टर, कलेक्टर का वीडियो, वायरल वीडियो

न्यूज़18 ने दमनकारी कलेक्टर के रवैये को लेकर अहम कवरेज किया.

लोगों को हुई इस तरह गलतफहमी दरसअल डीएम ने इस नाबालिग की भी पिटाई की थी लेकिन इसका वीडियो नहीं होने की वजह से यह बात दब गई और जिस बच्चे को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था, सब उसे ही नाबालिग समझने लगे. जब न्यूज़ 18 इंडिया ने एनसीपीसीआर के नोटिस की तहकीकात की तो यह कहानी सामने आई. इसी 13 वर्षीय साहिल के मामले को लेकर एनसीपीसीआर ने छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा. ये भी पढ़ें : झारखंड: ईंट भट्टे पर मजदूरी करने को मजबूर इंटरनेशनल खिलाड़ी, सरकार पर बना दबाव गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीएम को हटाए जाने के आदेश दे दिए थे. साथ ही खबरों के मुताबिक बाल आयोग ने भी कलेक्टर के इस रवैये को लेकर सख्त ऐतराज जताया. यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.

.quote-box { font-size: 18px; line-height: 28px; color: #767676; padding: 15px 0 0 90px; width:70%; margin:auto; position: relative; font-style: italic; font-weight: bold; }
.quote-box img { position: absolute; top: 0; left: 30px; width: 50px; }
.special-text { font-size: 18px; line-height: 28px; color: #505050; margin: 20px 40px 0px 100px; border-left: 8px solid #ee1b24; padding: 10px 10px 10px 30px; font-style: italic; font-weight: bold; }
.quote-box .quote-nam{font-size:16px; color:#5f5f5f; padding-top:30px; text-align:right; font-weight:normal}
.quote-box .quote-nam span{font-weight:bold; color:#ee1b24}
@media only screen and (max-width:740px) {
.quote-box {font-size: 16px; line-height: 24px; color: #505050; margin-top: 30px; padding: 0px 20px 0px 45px; position: relative; font-style: italic; font-weight: bold; }
.special-text{font-size:18px; line-height:28px; color:#505050; margin:20px 40px 0px 20px; border-left:8px solid #ee1b24; padding:10px 10px 10px 15px; font-style:italic; font-weight:bold}
.quote-box img{width:30px; left:6px}
.quote-box .quote-nam{font-size:16px; color:#5f5f5f; padding-top:30px; text-align:right; font-weight:normal}
.quote-box .quote-nam span{font-weight:bold; color:#ee1b24}




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here