fernandes wore parth samthaan’s jacket: जब एरिका फर्नांडिस को पहनने पड़ गए अपने को-एक्टर पार्थ समथान के कपड़े, देखिए PHOTOS – erica fernandes wore parth samthaan jacket kasautii zindagii kay

कसौटी जिंदगी की 2 फेम एरिका फर्नांडिस हाल ही में अपने को-स्टार पार्थ समथान यानी अनुराग की लाल रंग की जैकेट पहने हुए नजर आईं हैं। जिसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

जब एरिका फर्नांडिस को पहनने पड़ गए अपने को-एक्टर पार्थ समथान के कपड़े, देखिए PHOTOSजब एरिका फर्नांडिस को पहनने पड़ गए अपने को-एक्टर पार्थ समथान के कपड़े, देखिए PHOTOS

पॉपुलर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ ( Kasautii Zindagii Kay) की प्रेरणा यानी एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एरिका अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने कमाल के फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अच्छे से इस बात को जानती हैं कि कब-कैसे और कहां क्या पहनना है। तभी तो कैजुअल टी-शर्ट से लेकर मिनी ड्रेसेस या फिर साड़ी तक में वह गजब की लगती हैं।

एरिका फर्नांडिस का इंस्टाग्राम आकउंट उनकी एक से बढ़कर एक फोटोज से भरा पड़ा है, जिसे देखने के बाद ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वो एक स्टाइल स्टेटमेंट हैं। लेकिन बीते दिनों हमारे हाथ उनकी एक ऐसी तस्वीर लगी है, जिसमें वो ‘उधार’ के कपड़े पहने हुए नजर आ रही हैं। जी हां, जब हमने एरिका की इस तस्वीर के बारे में अच्छे से जानना चाहा तो हमें पता चला उन्होंने जो जैकेट पहनी हुई हैं वह उनकी नहीं बल्कि उनके को-स्टार पार्थ समथान की है। जब मलाइका अरोड़ा ने पहन ली ऐसी ड्रेस, कि ट्रोलर्स ने ‘कचरे के डिब्बे’ से कर दी तुलना

NBT

इस बात में कोई दोराय नहीं कि जब भी हम इंडियन टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ी के बारे में बात करते हैं तो इस लिस्ट में एरिका फर्नांडिस यानी प्रेरणा और पार्थ समथान यानी अनुराग का नाम न आए तो ऐसे कैसे हो सकता है। दोनों ऑन-स्क्रीन जितने कमाल के लगते हैं उससे कई ज्यादा दोनों एक अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती का अंदाज़ा तो आप केवल इसी बात से लगा लीजिए जब एरिका के पास कुछ भी नया पहनने को नहीं था तो एरिका ने पार्थ की एक जैकेट पर अपना कब्ज़ा जमा लिया।

NBT

जी हां, जिस जैकेट को एरिका फर्नांडिस पहने हुए दिखाई दे रही हैं दरअसल वह उनके बेस्टी पार्थ समथान की है जिन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर एरिका को यह गिफ्ट कर दी थी। हालांकि यह तस्वीर पार्थ के पिछले साल के जन्मदिन पार्टी की है, जिसमें एरिका फर्नांडिस, शुभवी चोकसी और उनके कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस पार्टी में एरिका भी ब्लैक ड्रेस में काफी गॉर्जियस लग रही थीं, जबकि पार्थ इस रेड कलर की फंकी जैकेट के साथ अपने कैज़ुअल लुक में नजर आए। वहीं, पार्टी खत्म हो जाने के बाद पार्थ की वो फंकी जैकेट एरिका पहने नजर आईं। …तो इस वजह से लाल रंग के कपड़े पहनकर ही हर पूजा करती हैं नीता अंबानी

NBT

इस पार्टी में एरिका के ओवरऑल लुक की बात करें तो ब्लैक मिनी ड्रेस में वह कमाल की लग रही थीं। मिनिमल मेकअप के साथ खुले बाल, स्मोकी आईज पर उस पर पार्थ की फंकी रेड जैकेट में वह कमाल की लगा रही थीं। वैसे आपको एरिका का यह अंदाज़ कितना पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Web Title erica fernandes wore parth samthaan jacket kasautii zindagii kay(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here