Fiance demands man to call off his beard if want to marry with her viral news uk | Viral News: ‘दाढ़ी कटवाओ तभी करूंगी शादी’, इस बात पर अड़ गई मंगेतर; लड़का परेशान

लंदन: यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने शादी से पहले अपने मंगेतर के सामने एक अनोखी शर्त रख दी. लड़की ने कहा कि अगर तुम अपनी दाढ़ी नहीं कटवाओगे तो मैं तुमसे शादी नहीं (Fiance Demands Man To Call Off Beard For Wedding) करूंगी. इस बात से लड़का बहुत परेशान है क्योंकि उसे दाढ़ी के साथ अपना लुक बहुत पसंद है.

द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपना नाम शेयर किए बिना एक ब्लागिंग वेबसाइट पर अपने और मंगेतर के बीच हुई इस बात को शेयर कर दिया. लड़की ने यूजर्स से मंगेतर से उसकी इस मांग पर सुझाव भी मांगे.

लॉकडाउन के दौरान लड़के ने बढ़ा ली दाढ़ी

लड़की ने बताया कि वह और उसका मंगेतर पिछले 3 साल से साथ में हैं. वो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. उसके मंगेतर ने लॉकडाउन के दौरान दाढ़ी बढ़ा ली थी. तब उसने कुछ नहीं कहा था. लेकिन अब जब वह उससे दाढ़ी हटाने के लिए कह रही है तो मंगेतर मान नहीं रहा है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी लड़की ने मोदी सरकार से मांगी स्पेशल परमिशन, भारतीय लड़के से हो गया है प्यार

मंगेतर की इस बात से नाराज हो गया लड़का

उसने कहा कि दाढ़ी को लेकर बात इतनी बढ़ गई है कि मंगेतर ने उससे अब तक बात नहीं की है. लड़का दाढ़ी हटाने के अलावा अपनी मंगेतर की इस बात से भी नाराज है क्योंकि उसने दोनों के बीच हुई बहस की बातों को सोशल मीडिया पर लिख दिया और यूजर्स से इस पर उनकी राय मांगी.

लड़की ने कहा मंगेतर पर है मेरा हक

लड़की ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे मंगेतर को इस बात पर नाराज नहीं होना चाहिए. मैं उसकी पत्नी बनने जा रही हूं. मैं बस उसे अच्छा दिखने के लिए कह रही हूं. मेरा इतना हक तो उस पर बनता ही है.

ये भी पढ़ें- प्यार में डूबे शख्स ने किन्नर से कर ली शादी, बहू को देख मां बेहोश; जानिए फिर क्या हुआ

उसने बताया कि मुझे अपने मंगेतर की दाढ़ी से कोई खास परेशानी नहीं है. कभी-कभी वह दाढ़ी के साथ अच्छा भी लगता है. मैंने केवल शादी वाले दिन के लिए उसे शेव करने के लिए कहा है. लेकिन वह बुरा मान गया है. मुझे लगता है कि शादी की फोटो दाढ़ी में अच्छी नहीं लगेगी. हर कोई अपनी शादी वाले दिन सबसे सुंदर दिखना चाहता है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here