नवग्रह मंदिर की जमीन पर घमासान दामोदर यादव का CM मोहन यादव को पत्र 11 मार्च को डबरा में संकल्प यात्रा और विशाल सभा का ऐलान

(दतिया )डबरा के चर्चित नवग्रह मंदिर को लेकर सियासत तेज हो गई है। आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर धर्मस्थल की आड़ में सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। यादव ने पूरे मामले की जांच की मांग करते हुए 11 मार्च को डबरा में संकल्प यात्रा और विशाल सभा करने का ऐलान किया है।ग्वालियर अंचल के डबरा में स्थित नवग्रह मंदिर की जमीन को लेकर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है।

दामोदर यादव ने आरोप लगाया है कि डबरा में शुगर मिल के लिए सैकड़ों एकड़ जमीन सरकार द्वारा आवंटित की गई थी लेकिन अब उसी जमीन को धर्म की आड़ में ट्रस्ट के नाम करने की कोशिश हो रही है।

यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि यदि जमीन सरकारी है तो उसका आधिपत्य भी सरकार के पास होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई भूमिधारक दान पत्र लिखने का अधिकार नहीं रखता तो फिर ट्रस्ट को जमीन किस अधिकार से दी गई?

उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि 11 मार्च को संकल्प यात्रा डबरा पहुंचेगी जहां एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में ग्वालियर अंचल के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

वाइट – आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here